Change Background Color

B B
Change Font Color

F F F
Theme

T T T
Change Font Size

S M L +1
amrit-mahotsav g20
Weather
Date: 17-09-2026 | Rainfall: 0.0 mm | TMax: 34.4 °C | TMin: 26.0 °C | Rh Max: 96.6 % | Rh Min: 65.7 % | Windspeed: 0.82 m/s | Solar: 19.10 MJ/m²
Events Organized

भाकृअनुप-भारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर में हिन्दी दिवस /पखवाड़ा-2026 का आयोजन

Description:

गत वर्ष की भांति, इस वर्ष भी दिनांक 14.09.2026 को भाकृअनुप-भारतीय जल प्रबंधन संस्थान, भुवनेश्वर में डॉ. अर्जमादत्त षड़ंगी, निदेशक के कुशल नेतृत्व में हिन्दी दिवस/हिन्दी पखवाड़ा-2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत हमारे देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सम्मान के साथ की गई। डॉ. ओ.पी. वर्मा, प्रधान वैज्ञानिक एवं हिंदी अधिकारी (प्रभारी) के द्वारा सभी मंचासीन गणमान्य पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का तहे दिल से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया गया। सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने अपने कर कमलों द्वारा पौधे में जल सिंचन करके हिन्दी दिवस का शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर हिन्दी दिवस, इसके उदेश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आदरणीय निदेशक महोदय के द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर राजभाषा हिन्दी की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। हिन्दी अधिकारी के द्वारा माननीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री (श्री शिवराज सिंह चौहान) जी के हिन्दी संदेश से सभी को अवगत करवाया गया। इसके पश्चात हिन्दी पखवाड़ा के कार्यक्रम की रूपरेखा संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत की गई। हिन्दी दिवस के इस शुभ अवसर पर सबसे पहले डॉ. अर्जमादत्त षड़ंगी, निदेशक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सचिव (डेयर) एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के हिन्दी दिवस के संदेश के बारे में सभी को जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होनें कार्यालयीन कार्यों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रयोग, द्विभाषी पत्राचार, द्विभाषी आवरण पत्र सहित राजभाषा नियमों और अधिनियमों तथा परिषद मुख्यालय द्वारा जारी होने वाले विभिन्न दिशा-निर्देशों का विधिवत पालन करने पर प्रकाश डाला गया। उन्होनें बताया कि कार्यालय कार्यों में अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करने से यह लाभ होगा कि देश में किसानों/अन्नदाताओं एवं आम जनता तक हमारे संस्थान द्वारा विकसित की गई कृषि जल प्रबंधन से संबंधित महत्त्वपूर्ण तकनीकों का लाभ मिल सकेगा।